हाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Hajipur News: हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। वैशाली जिले में दुर्गापूजा के अवसर पर निर्बाध व सुरक्षित बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा,पूजा पंडालों समेत मेला क्षेत्रों में समुचित विद्युत व्यवस्था तथा बिजली से संबंधित शिकायतों के तत्वरित निराकरण को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन व विद्युत विभाग की ओर से आवश्यक पहल की गई है। इसके लिए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल हाजीपुर के लिए फ्यूज कॉल सेंटर सहित संबंधित विद्युत अभियंताओं के संपर्क नंबर आम नागरिकों की जानकारी के लिए जारी किए गए हैं,ताकि बिजली सप्लाई में व्यवधान,फ्यूज खराब होने व अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं की सूचना संबंधित विद्युत अभियंताओं तक शीघ्र पहुंचाई जा सके। यह भी पढ़ें- Hajipur News...