हाजीपुर, अक्टूबर 25 -- दीपावली से पहले स्कूलों का कायाकल्प Hajipur News: हाजीपुर । संवाद सूत्र दीपावली से पहले बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों की सूरत बदलने जा रही है। शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के सचिव के पत्र के निर्देश पर सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत सभी स्कूलों में रंग-रोगन, लघु मरम्मति और कबाड़ निस्तारण का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में बिहार शिक्षा परियोजना, वैशाली ने कार्यालय आदेश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि राजपत्रित अवकाश में भी विद्यालय खोलकर कार्य पूरा करना है।।जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान, वैशाली के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी आदेश में रंगों का मानक तय किया गया है। बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंत...