Hajipur News: दीपावली की रात बेकरी कारखाने में लगी आग से लाखों की क्षति
हाजीपुर, नवम्बर 9 -- दीपावली की रात बेकरी कारखाने में आग Hajipur News: हाजीपुर, नगर संवाददाता। दीपावली की रात नगर थाना क्षेत्र के अनजानपीर चौक स्थित एक बेकरी कारखाने में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कारखाने में रखे लाखों रुपये के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार एवं अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मी दो वाटर टैंडर की गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कारखाने में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आशंका जताई जा रही है कि दीपावली के मौके पर आसपास के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.