हाजीपुर, नवम्बर 5 -- दीपावली और धनतेरस की तैयारियां Hajipur News: दीपावली पर्व रविवार को मनाया जाएगा, धनतेरस शुक्रवार को है। धनतेरस को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। दीपावली को लेकर लोग घरों को साफ-सफाई रंगाई-पुताई करने के अलावा रंग-बिरंगी लाइट से सजाने में जुटे हुए हैं। सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ जुटने लगी है और चहल-पहल बढ़ गई है। आचार्य किशुन ठाकुर के अनुसार 6 नवंबर दिन शुक्रवार को धनतेरस, शनिवार को यम के दिए और रविवार को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। दीपावली पर लक्ष्मी गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। बाजारों में मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की छोटी बड़ी प्रतिमा भी दुकानदारों के द्वारा बेची जा रही है। जबकि धनतेरस पर सोना, चांदी,पितल, गाड़ी, झाड़ू खरिदना भी शुभ माना जाता है। इसको लेकर भी बाजारों में दु...