हाजीपुर, अक्टूबर 8 -- दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि और परिजनों को सांत्वना Hajipur News: प्रखंड की शेरपुर मानिकपुर पंचायत अंतर्गत अख्तियारपुर मोहनपुर में गुरुवार को दिवंगत सेना की जवान के घर पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत जवान के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही इस दुख की घड़ी में परिजनों को धैर्य, साहस और संबल रखने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मंत्री संजय सिंह का काफिला पहुंचते ही दिवंगत जवान के घर पर ग्रामीणों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान मंत्री श्री सिंह ने दिवंगत जवान सोनू कुमार सिंह की मां वीणा देवी, पत्नी माला कुमारी, दोनों पुत्र अर्णव और लड्डू, बड़े भाई दिलीप कुमार सिंह को शांत्वना दी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार से मिलने वाली लाभ क...