Hajipur News: दिल में सुराख से ग्रसित दो बच्चे सर्जरी के लिए अहमदाबाद रवाना
हाजीपुर, नवम्बर 3 -- Hajipur News: हाजीपुर । एक प्रतिनिधि मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित जिले दो बच्चों को मंगलवार नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम द्वारा स्क्रीनिंग के दौरान चिह्नित इन बच्चों को बिदुपुर प्रखंड की खुशी रानी और वैशाली प्रखंड के आरव कुमार शामिल है। दोनों बच्चों को योजना के तहत 106 वें बैच में अहमदाबाद के श्रीसत्य साई हृदय अस्पताल अहमदाबाद भेजा गया है। जिला स्वास्थ्य समिति परिसर से स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने विशेष एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोनों बच्चों और उनके परिजनों को पहले सड़क मार्ग से राज्य स्वास्थ्य समिति पटना पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: नन्हे दिलों को मिलेगी नई धड़कन, मुफ्त इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.