Hajipur News: दहेज हत्या समेत अन्य मामले में 53 गिरफ्तार
हाजीपुर, सितम्बर 21 -- Hajipur News: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वैशाली जिले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाकर रविवार को अलग-अलग मामलों 53 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या के कांड में 01,दहेज हत्या कांड में 02,अपहरण के कांड में 01,हत्या का प्रयास कांड में 07,एनडीपीएस एक्ट कांड में 01, एससी एसटी एक्ट कांड में 01,चोरी के कांड में 01,आर्म्स एक्ट कांड में 01,उत्पाद अधिनियम कांड 21 एवं अन्य कांड में 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस ने 13 वारंट एवं 72 कुर्की का निष्पादित किया। वही यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने 01 लाख 62 हजार का जुर्माना लगाया। -घनश्याम कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.