हाजीपुर, सितम्बर 29 -- Hajipur News: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वैशाली जिले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में वैशाली पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग मामलों 33 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि दहेज हत्या कांड में 03, हत्या के प्रयास कांड में 04,चोरी के कांड में 04,उत्पाद अधिनियम कांड 06 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस ने 16 वारंट एवं 86 कुर्की का निष्पादित किया। यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने 01 लाख 08 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 01 ग्रेडर मशीन, 01 बिल्डिंग मशीन,12 पीस छड़ एवं अन्य सामान बरामद किया। -घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स...