हाजीपुर, सितम्बर 1 -- Hajipur News: लालगंज थाना के बेदौली चौक स्थित एक दवा दुकान में घुसकर मारपीट करने और गल्ले से रुपये निकालकर भागने के मामले में लालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार,तीसीऔता थाना क्षेत्र के चपता निवासी दीपक कुमार बेदौली चौक पर दवा दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि कुछ लोग अचानक उनकी दुकान में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने दुकान के गल्ले से पांच हजार रुपये भी निकाल लिए और फरार हो गए। घटना को लेकर दुकानदार दीपक कुमार ने लालगंज थाना में छह नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लालगंज थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद के नेतृत्व में प...