हाजीपुर, सितम्बर 1 -- Hajipur News: जिले में खुदरा दवा दुकानदारों की मनमानी से मरीज काफी परेशान हैं। मरीजों की परेशानी से दुकानदारों को कोई असर नहीं पड़ता भले दवा बर्बाद हो जाए। मरीजों का कहना है कि कुछ दवा दुकानदारों ने तय कर लिया है कि कोई भी मरीज अगर एक सप्ताह या दो दिन की दवा लेने पहुंचता है तो उसे दवा का पूरा पत्ता खरीदने को बाध्य कर दिया जाता है।

चिकित्सकों की सलाह चिकित्सक के परामर्श के लिए पहुंचते हैं तो मरीज को स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद प्रिस्किप्शन पर दवा लिखते हैं। इसमें एक सप्ताह या दो-तीन दिन के डोज के हिसाब से दवा लिखते हैं, लेकिन कुछ दवा दुकानदार टैबलेट का पूरा पत्ता लेने को बाध्य कर देते हैं। इसके कारण बाकी की दवा बबार्द हो जाती है। इसके लिए मरीज को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।

मुनाफाखोरी का मामला दवाओं के धंधे...