Hajipur News: तेल,मशाला दुकानदार से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
हाजीपुर, जुलाई 29 -- Hajipur News: देसरी कॉपरेटिव के पास एक तेल, मसाला दुकान के संचालक को तीन व्यक्ति और अन्य अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर जख्मी करने के बाद 20 हजार रूपए नगद छीनने का मामला थाना में मामला दर्ज हुआ है। जख्मी मटिया निवासी सुरेन्द्र सिंह ने जफराबाद के राजा कुमार,फटिकवारा के आशीष कुमार और देसरी दक्षिण के आदित्य कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि उनके दुकान में लूटपाट एवं हत्या करने के उद्देश्य से हमला किया। जिससे वह और उनका मेरा पुत्र सौरभ कुमार जख्मी हो गए। इस दौरान गल्ला से लगभग बीस हजार नगद रुपए निकाल लिया। मामले को लेकर देसरी थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। -राजेश कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.