हाजीपुर, अगस्त 30 -- Hajipur News: रविवार की दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई जब बेलकुंडा से राजापाकर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने राधा-कृष्ण मंदिर के समीप बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार भगवानपुर प्रखंड के बखराखुर्द गांव निवासी राजन कुमार व उनकी मां परमशिला देवी सड़क किनारे जा गिरी। टक्कर के बाद बाइक कार में फंस गई। इसके बावजूद चालक कार लेकर भागता रहा और राजापाकर पेट्रोल पंप के पास एक मछली विक्रेता को भी धक्का मार दिया। रास्ते में चालक ने कई लोगों को चकमा देते हुए वाहन भगाया।

घटनास्थल पर स्थिति शनिचर हाट के समीप कार बंद हो गई। इसके बाद चालक वाहन छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा,लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के पंचमुखी चौक निवासी राजू कुमार रंजन के 25 वर्षीय पुत्र अनिकेत ...