हाजीपुर, अक्टूबर 25 -- Hajipur News: हाजीपुर। नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के जौहरी बाजार दुर्गा मंदिर के पास रविवार की सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर में टक्कर मार दी। जिससे कार के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए हाजीपुर सोनपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क किनारे लगाया गया। जिसके बाद आवागमन चालू हुआ। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोनपुर की तरफ से एक कार तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान जौहरी बाजार के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टक्कर मार दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गए। इस संबंध में स्थानीय युवक बाबुल कुमार ने...