हाजीपुर, सितम्बर 26 -- Hajipur News: वैशाली जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश और तेज हवा ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर में जहां जलजमाव से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों और संपर्क सड़कों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, धान और हरी साग-सब्जी की फसल के लिए यह बारिश वरदान साबित हो रही है। लगातार हो रही बारिश से हाजीपुर शहर की सभी मुख्य सड़कों पर जलजमाव हो गया है। राजेन्द्र चौक, पासवान चौक, सिनेमा रोड, थाना रोड, स्टेशन रोड, यादव चौक, अनजानपीर चौक,राम बालक और कचहरी रोड पर घुटने भर पानी जमा है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: रास्ते बंद और बिजली हुई गुल, किसानों की बढ़ी चिंता लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। बाइक और ऑटो पानी में बंद हो रहे हैं। दुका...