हाजीपुर, जुलाई 29 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के हरपुर अड़रा गांव में बुधवार की सुबह एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत तालाब में डूबकर हो गई। मृत बच्चे की पहचान हरपुर अड़रा गांव निवासी मोहम्मद आलम का पांच वर्षीय पुत्र मोहम्मद इबरान के रूप में हुई है। घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि बच्चे का दादा मोहम्मद खुर्शीद पोते को खाना खिलाकर खेत में परवल तोड़ने चला गया। मृतक बच्चा दादा के पीछे पीछे चला गया और खेत से पहले ही एक तालाब है,जिसमें वह फिसल कर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बीत जाने पर बच्चे की मां ने बच्चे को नहीं देखी तो खोजबीन शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पोखर में डूबने से पांच साल के मासूम की मौत साथ ही ग्रामीण भी खोजबीन करने लगे कुछ देर बाद तालाब में भी खोजने गये तो बच्चा तालाब में पानी के ऊपर मृत पाया गया। ग्रामी...