Hajipur News: ड्रोन से निगरानी कर महनार में तीन शराब भट्टियां ध्वस्त
हाजीपुर, नवम्बर 3 -- Hajipur News: महनार । संवाद सूत्र महनार थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिला नियंत्रण कक्ष और डीएम व एसडीओ के आधिकारिक नंबरों पर मिली शिकायतों के आधार पर तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान 2650 किलोग्राम जावा गुड़ का घोल और 60 लीटर तैयार चुलाई शराब नष्ट की गई। महनार एसडीओ अंकित कुमार ने बताया कि लाहौरी चक, शुक्र पेठिया और चौहारमल मंदिर के आसपास संयुक्त अभियान चलाया गया। लाहौरी चक में आधुनिक ड्रोन तकनीक की मदद से करीब 105 मिनट तक हवाई निगरानी की गई। इसके बाद अवैध रूप से संचालित तीन शराब भट्टियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर 16 प्लास्टिक और टीन के ड्रमों में रखे जावा गुड़ के घोल को नष्ट किया गया। वहीं, शुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.