हाजीपुर, अक्टूबर 3 -- Hajipur News: ड्रग इंस्पेक्टर ने शनिवार को पातेपुर प्रखंड के अजिपुर चांदे गांव स्थित एक दवा दुकान की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि दवा दुकान की अनुज्ञप्ति प्राप्त नहीं है। अवैध रूप से दवा की दुकान चलाई जा रही थी। जांच के बाद दवा विक्री अधिनियम के तहत दुकान में बिक्री के लिए रखी गई 47 प्रकार की दवाओं को जब्त कर लिया गया। यह जानकारी शनिवार को ड्रग इंस्पेक्टर संदीप साह ने मीडिया कर्मियों को दी। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी एडीसी के निर्देश पर यह छापेमारी की गई। गुप्त सूचना मिली थी कि इस दुकान पर अवैध रूप से दवाओं की बिक्री की जा रही है। सुधीर कुमार मंडल के विरुद्ध अधिनियम के अनुसार प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से दवा बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अवैध र...