Hajipur News: ड्रग्स स्क्वायड और पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपी को किया गिरफ्तार
हाजीपुर, अगस्त 10 -- Hajipur News: सूखे नशे (ड्रग्स) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ड्रग्स स्क्वायड की टीम ने बिदुपुर थाने की पुलिस के साथ सोमवार को बिदुपुर डीह गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ड्रग्स के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर ड्रग्स के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। हालांकि, मामले में अनुसंधान प्रभावित होने का हवाला देते हुए पुलिस ने फिलहाल कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में ड्रग्स के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है। -अनिरुद्ध राजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.