हाजीपुर, सितम्बर 5 -- Hajipur News: बिदुपुर थाने के सैदपुर गणेश में स्नान के दौरान एक बच्चे को डूबने से बचाने के क्रम में एक युवक कि मौत हो गई l मृतक विकास कुमार गांव के ब्रज सिंह का नाती और संजीव कुमार का भगिना था l वह हाजीपुर प्रखंड के राजौली सेंदुअरी का रहने वाला था l घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को विकास स्नान कर रहा था। इसी दौरान एक बच्चा जब डूबने लगा तो उसी के बचाने के क्रम में विकास स्वयं डूब गया l घटना कि सूचना पर गांव में कोहराम मच गया l रोते-बिलखते परिजन घाट पर पहुंचे। उन्होंने शव को पानी से निकलाl घटना कि सूचना पर पहुंची बिदुपुर पुलिस शव ने को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया l -अनिरुद्ध राजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...