Hajipur News: डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
हाजीपुर, जुलाई 12 -- Hajipur News: प्रखंड के गरांही गांव निवासी फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष सह राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सीताबलाल राय के असामयिक निधन पर रविवार को रसलपुर के डीलर के आवासीय परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरज कुमार गुप्ता ने की। मौके पर सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके बाद दो मीनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने को प्रार्थना किया। मौके पर डीलर महेंद्र सिंह,प्रमोद सिंह, धनराज राय, छोटू चौधरी, अरविंद सिंह, गौड़ी शंकर सिंह एवं स्थानीय प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे। -प्रभात ठाकुर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.