हाजीपुर, जुलाई 6 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी प्रखंड क्षेत्र के उफरौल में युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष विजय राय के आवास पर एक शोक सभा आयोजित कर फेयर प्राइस संगठन जंदाहा के प्रखंड अध्यक्ष गराही निवासी सिताबलाल राय के निधन हो जाने पर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित गणमान्य लोगों ने शोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी नेता सिताबलाल राय पूर्व मंत्री तुलसी दास मेहता, पूर्व मंत्री मुंशीलाल राय के मंत्री एवं विधायक के कार्यकाल में सक्रिय राजनीति में रह कर समाज सेवा से जुड़े रहे। वह जंदाहा प्रखंड के राजद के प्रखंड अध्यक्ष रह चुके है। वर्तमान में फेयर प्राइस संगठन जंदाहा के प्रखंड अध्यक्ष थे। शोकसभा में प्रो.संजय राय, युवा राजद प्रदेश महासचिव राजीव रंजन, जनसुराज हाजीपुर लोकसभा प्रभारी अरविंद कुमार यादव,युवा राजद के जिलाध्यक्ष...