हाजीपुर, अगस्त 30 -- Hajipur News: जनता की समस्या सुनना और उसके समाधान तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के जनता दरबार में प्राप्त एक आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के वन स्टॉप सेंटर ने पारिवारिक विवाद का सफलतापूर्वक समाधान कराया। जनता दरबार में सविता कुमारी (परिवर्तित नाम) द्वारा अपनी समस्या से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदिका ने बताया कि अपनी ही ग्राम के युवक संजीत के साथ अंतरजातीय विवाह करने के बाद उसके पिता एवं भाई द्वारा उसे तथा उसके ससुराल पक्ष को प्रताड़ित किया जा रहा है।

कार्यवाही की प्रक्रिया मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए इसे आवश्यक कार्रवाई के लिए वन स्टॉप सेंटर,वैशाली को अग्रसारित किया। जिला ...