हाजीपुर, सितम्बर 6 -- Hajipur News: नगर थाना क्षेत्र के वार्ड -35 डीआरसीसी कार्यालय स्थित हनुमान मंदिर के पास रविवार की शाम करीब 4:00 बजे बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बाढ़ के पानी से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां नगर थाने की पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवाया। यह भी पढ़ें- Ara News: बाढ़ का कहर : दो स्कूली छात्रों सहित चार लोगों की डूबने मौतमृतक की पहचान मृतक व्यक्ति की पहचान औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़ी यूसुफपुर गांव निवासी सकलदीप पासवान के 30 वर्षीय पुत्र सन्नी पासवान के रूप में हुई है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर हाल-बेहाल बना हुआ है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसा...