हाजीपुर, अक्टूबर 15 -- Hajipur News: कटहरा थाना क्षेत्र के कबिलपुरा गांव में डायन बताकर एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सविता देवी पति लालजी सहनी ने पुलिस को बताया है कि वह अपने बच्चे का दवा लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही उदय सहनी,संगीता देवी,लीला देवी, संजू कुमार सहनी और आशा देवी ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने उस पर डायन होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की और बाल पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। शोर-गुल सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी उसे पीटते हुए घर में बंद कर देने लगे। किसी तरह शोर सुनकर लोग पहुंचे तब जान बचाकर भागी। सविता देवी ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके पास से 60 हजार रुपये भी छीन लिए। पिटाई में उसे काफी च...