हाजीपुर, जुलाई 23 -- Hajipur News: हाजीपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर बरौनी पटना पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से दरभंगा सिविल कोर्ट में तैनात अपर डिविजन क्लर्क की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की सुबह करीब 9:30 बजे हुई। ट्रेन से गिरने के बाद प्लेटफॉर्म पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों एवं अन्य लोगों ने इस घटना की सूचना आरपीएफ एवं जीआरपीएफ को दी गई। सूचना पाकर दोनों विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल क्लर्क को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद क्लर्क को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी इधर,आरपीएफ एवं जीआरपी ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। स्वजन रोते-रोते बुरा हाल है। घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी गई। सू...