हाजीपुर, अगस्त 22 -- Hajipur News: सोनपुर रेल मंडल अंतर्गत हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर बिठौली हाल्ट के समीप शुक्रवार की देर रात ट्रेन से कटकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार करीब 25-30 वर्षीय मृतक महिला का शव रेलवे लाईन के समीप झाड़ी में पड़ा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही एसआई नथुनी ठाकुर अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिए। इस संबंध में एसआई नथुनी ठाकुर ने बताया की जांच पड़ताल के दौरान पता चला की मृतक महिला विक्षिप्त थी और किसी अज्ञात ट्रेन के चपेट में आ गई। जिससे घटनास्थल पर ही...