हाजीपुर, जुलाई 5 -- Hajipur News: चेहराकलां,संवाद सूत्र। महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क में मुस्तफापुर चौक पर रविवार देर शाम को सड़क पर वाहनों की लंबी जाम लग गई। यह जाम मुस्तफापुर चौक के निकट एक ट्रक के बीच सड़क पर ही तकनीकी खराबी से लगी रही। जिससे शाम के अंधेरे होते ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी थी। दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारों से लोगों को इस भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम इतनी लगी थी कि दो पहिया वाहनों का भी निकलना मुश्किल हो गया। महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण की आवश्यकता को लेकर सड़क पर चलते राहगीर सहित स्थानीय लोगों ने भी इस समस्या पर अपनी नाराजगी जताई। अशोक कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...