हाजीपुर, अगस्त 13 -- Hajipur News: पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी बैठक का आयोजन किया। बैठक में जिले के सभी डीएसपी,अंचल पुनि, थानाध्यक्ष एवं ओपी अध्यक्षों एवं अन्य अधिकारी शामिल थे। एसपी ने बैठक में थानावार कांडों की समीक्षा कर कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर कई निर्देश दिए।

बैठक की मुख्य बातें एसपी ने कहा कि सावन माह में श्रावणी मेला, कांवरिया पथ और पूजा स्थलों पर भीड़ बढ़ गई है। जिसे देखते हुए सभी वरीय पदाधिकारी और थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखे साथ ही लगातार गश्त और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाए। वही एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपने-अपने थाना परिसर और हाजत की साफ-सफाई रखें। साथ ही लंबित कांडों, इस्तेहार, वारंट और कुर्की का समय पर न...