Hajipur News: टेम्पो पर लदी 50 लीटर देशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
हाजीपुर, अगस्त 23 -- Hajipur News: पुलिस ने थाना क्षेत्र के पोहियार बुजुर्ग से एक सीएनजी टेम्पो पर लदे 150 लीटर देशी शराब को बरामद किया है। चालक बिदुपुर थाना क्षेत्र के कथौलिया निवासी मनोज राय का पुत्र सुबोध कुमार है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक सीएनजी टेम्पो आते दिखा। टेम्पो चालक पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा। मौजूद पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया। टेम्पो की तलाशी ली गई तो प्लास्टिक के बोरे में 150 लीटर देशी शराब बरामद हुई। एक बाइक भी बरामद हुई है। जिसको लेकर कार्रवाई की जा रही है। -राजेश कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.