हाजीपुर, जुलाई 14 -- Hajipur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में मंगलवार को टीबी रोगियों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.रुपेश कुमार ने टीबी मरीजों के बीच पोषाहार वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। इस संबंध में एसटीएस विभा कुमारी ने बताया की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के सौजन्य से पोषाहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पोषाहार वितरण कार्यक्रम छह महीना चलेगा। प्रत्येक महीना 60-70 टीबी मरीजों के बीच पोषाहार वितरण करना है। मंगलवार को करीब 20 टीबी मरीजों को पोषाहार में अंडा,चावल, दाल एवं सोयाबीन आदि दिया गया। इस अवसर पर चंद्रहास कुमार,भुषण राय समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: टीबी मुक्त भारत अभियान ...