Hajipur News: टीकाकर्मी का कार्य बहिष्कार जारी, एफएमडी टीकाकरण पर ग्रहण
हाजीपुर, अगस्त 30 -- Hajipur News: वैशाली जिले में पशु मित्र और टीका कर्मियों के कार्य बहिष्कार जारी। टीका के कार्य बहिष्कार से एफएमडी (खुरपका-मुंहपका रोग) से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान पर संकट मंडरा रहा है। बिहार राज्य पशु मित्र संघ के बैनर तले पशु मित्र सह टीकाकर्मी बीते 17 जुलाई से अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।
बैठक का आयोजन टीका कर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण जिले में 04 लाख 29 हजार से अधिक गाय-भैंस जाति का टीकाकरण बाधित हो गया है। हालांकि जिला भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हेमंत कुमार राय ने बताया कि पशु चिकित्सकों के जरिए टीकाकरण जारी है, लेकिन पशुपालक इसे रस्मअदायगी मान रहे हैं। लालगंज प्रखंड के तीनपुलवा चौक के समीप संघ के बैनर तले पशु मैत्री सह टीकाकर्मियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए लालगंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.