Hajipur News: जुलूसे मोहम्मदी निकालकर अमन-चैन की दुआ मांगी
हाजीपुर, अगस्त 26 -- Hajipur News: लालगंज में पैगम्बर मोहम्मद के पैदायशी पर बुधवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूसे मोहम्मदी निकालकर अमन-चैन की दुआ मांगी। लालगंज में शहरी और देहाती क्षेत्रों से जुलूस निकाला गया। सब जुलूस बड़ी मस्जिद पहुंचा और वहां नमाज अदा कर थाना रोड, गांधी चौक, मेन रोड, तीन पुलवा चौक होकर गुजरा। उलेमा और शायरों ने तकरीर और नात पाक पेश की। मुल्क की तरक्की, खुशहाली, अमन-शांति और आपसी भाईचारे के लिए अल्लाह से दुआ मांगी गई। इस दौरान एसडीपीओ, लालगंज थानाध्यक्ष सहित पुलिस, प्रशाशन से जुड़े लोग तैनात रहे। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ हिंदू समुदाय के लोग भी शामिल हुए और जश्न-ए-मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार में जुलूसे मोहम्मदी निकाल मांगी अमन-चैन की दुआ -दिलीप कुमार यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.