Hajipur News: जुड़ावनपुर में देसी शराब के साथ बाइक जप्त
हाजीपुर, जुलाई 17 -- Hajipur News: जुड़ावनपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार की शाम में जुड़ावनपुर पंचायत में अमक राय के ईंट भट्ठा के निकट से 22 लीटर देसी शराब एवं एक बाइक जप्त की है। हालांकि पुलिस गाड़ी को देखकर बाइक पर सवार दोनों कारोबारी जमीन पर बाइक पटक कर फरार हो गया। इस संबंध में जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा ने बताया कि गश्ती करते हुए हजपुरवा की तरफ जा रहा था,जैसे ही अमक राय के ईंट भट्ठा के निकट पहुंचा। पुलिस की देखकर दो व्यक्ति बाइक को जमीन पर पटक कर फरार हो गया। बाइक पर रखा हुआ सामान को जांच पड़ताल किया तो करीब 22 लीटर देसी शराब जप्त की। बाइक किसकी है अभी पता नहीं चल पाया है। फरार कारोबारी की पहचान की जा रही है।-रमेश भगत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.