हाजीपुर, अक्टूबर 25 -- गंगा में डूबे किशोर की तलाश जारी Hajipur News: राघोपुर । संवाद सूत्र जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ावनपुर करारी गांव में रविवार को गंगा में स्नान के दौरान दो किशोर गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए किनारे बैठे एक युवक और दो किशोरों ने जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान एक किशोर को को बचा लिया गया, जबकि एक 17 वर्षीय किशोर गोपाल कुमार पिता सूरज दास गंगा में डूब गया। डूबे किशोर की तलाश में एसडीआरएफ की दो टीमें दिनभर जुटी रही, लेकिन रविवार की शाम तक किशोर का पता नहीं चल पाया। अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान रोक दिया गया। सोमवार को दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी 17 वर्षीय गोपाल कुमार और 17 वर्षीय गोलू कुमार गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी द...