Hajipur News: जुगाड़ ठेला से टकराकर बाइक सवार घायल
हाजीपुर, अक्टूबर 19 -- Hajipur News: महुआ। जुगाड़ ठेला से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। यह घटना रविवार की शाम महुआ ताजपुर सड़क पर कुश र चौक के पास घटी। घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पातेपुर बरडीहा के बाइक सवार सामान लाने के लिए महुआ आ रहा था। इसी बीच उक्त चौक के पास सड़क पार कर रही ठेला से वह टकरा गया। लोगों ने बताया कि जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर लगा की बड़ी घटना हो गई। हालांकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और सवार चोटिल हो गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: हेराइन बरामदगी मामले का तस्कर गिरफ्तारभवानी कंपलेक्स से मुंशी हटाए गए यह भी पढ़ें- Bhabua News: हेराइन बरामदगी मामले का तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.