हाजीपुर, सितम्बर 16 -- Hajipur News: हाजीपुर, संवाद सूत्र एक तरफ सरकार विद्यालयों को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ वैशाली जिले के सैकड़ों विद्यालयों की लापरवाही ने पूरी योजना की हवा निकाल दी है। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR) 2026 के लिए 15 सितंबर तक की समय सीमा समाप्त होने के बावजूद जिले के 377 विद्यालयों ने अब तक रेटिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, जिसे लेकर जिला शिक्षा कार्यालय ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पत्र जारी कर सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। यह भी पढ़ें- यू-डायस पोर्टल में बच्चों की संख्या में बड़ा अंतर, 38 हाईस्कूलों से स्पष्टीकरण सरकारी विद्यालयों की लापरवाही शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार सबसे ज्यादा लापरवाही सरकारी विद्यालयों में देखने को मिली है। कुल 244 सरकारी विद्य...