हाजीपुर, सितम्बर 8 -- Hajipur News: जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के लिए मासिक गुरुगोष्ठी के आयोजन को अनिवार्य कर दिया गया है। इस संदर्भ में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक एवं वयस्क शिक्षा सोनाली संचिता ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों एवं सेवा सहायक-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटर को पत्र जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि निदेशक प्राथमिक शिक्षा बिहार के आयोजित मार्गदर्शी कार्यशाला के आलोक में प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह में बुधवार को गुरुगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

गुरुगोष्ठी के उद्देश्य डीपीओ ने स्पष्ट किया कि पूर्व में साप्ताहिक गुरुगोष्ठी का आयोजन होता था, लेकिन अब मासिक स्तर पर सघन चर्चा के साथ गुरुगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यालय स्तर पर चल रही गतिविधियों की समीक्षा, शिक्षकों के अनुभवों को साझा करन...