हाजीपुर, अगस्त 7 -- Hajipur News: वैशाली जिले में पर्यावरण बचाने को लेकर सरकार एवं वन विभाग की ओर से बड़े पैमाने पर सभी प्रखंडों में पौधारोपण किया जाता है। जिले में 2021 से लेकर 2025 तक मनरेगा और वन विभाग के तहत 11 लाख 50 हजार पौधारोपण किया गया था। बाढ़ ग्रस्त इलाके में रोपे गए पौधे या तो डूबकर सूख गए या पानी के तेज बहाव में बहकर दूसरे स्थान पर चले गए। इसके अलावा कॉलेज, स्कूल, सरकारी कार्यालय, निजी कार्यालय, राजनीतिक पार्टियां अन्य लोगों के द्वारा पौधारोपण किया जाता है। पर्यावरण संरक्षित विषयों पर चर्चा की जाती है। हालांकि पौधारोपण करने के बाद सभी लोग उसको भूल जाते हैं और एक सप्ताह के अंदर पौधा सूख जाता है। यूं कहा जाए तो दिखावे के लिए पौधारोपण कर उसे यूं ही भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है। यह तरीका सही नहीं है। जब आप पौधा लगाते हैं तो उसकी...