Hajipur News: जिले में पशुपालकों को मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का मिल रहा त्वरित लाभ
हाजीपुर, जुलाई 1 -- Hajipur News: जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में जिले में पशुपालकों को उनके घर तक निःशुल्क एवं समयबद्ध पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट (एमवीयू) सेवा का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। यह सेवा बिहार सरकार की 'आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2' योजना के अंतर्गत संचालित की जा रही है,जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों को बड़ी राहत मिल रही है।
पशुपालन की प्राथमिकता जिलाधिकारी ने कहा है कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में पशुओं का समय पर उपचार सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की है कि किसी भी पशु के बीमार होने या आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का लाभ उठाएं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.