हाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Hajipur News: आगामी दीपावली एवं छठ पूजा के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हाजीपुर एवं महुआ अनुमंडल क्षेत्र में कुल 41 पटाखा दुकानों में छापेमारी कर सुरक्षा मानकों की जांच की गई। जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रीती सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने हाजीपुर के गुदरी बाजार,राजेंद्र चौक,जौहरी बाजार एवं सराय सहित विभिन्न क्षेत्रों में पटाखा दुकानों की जांच की। हाजीपुर में 26 दुकानों की जांच कर दुकानदारों से अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन संबंधी घोषणा पत्र भरवाया गया। वहीं,महुआ अनुमंडल क्षेत्र में 15 स्थानों पर छापेमारी की गई। यह भी पढ़ें- Siwan News दीपावली-छठ पर पटाखा दुकानदारों को सख्त निर्देश, न...