हाजीपुर, अक्टूबर 22 -- Hajipur News: संत शिरोमणि श्रीगुरु रविदास महाराज के 650 वें जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में वैशाली जिले में समरसता संकल्प अभियान के तहत संत रविदास विकास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को जिले के 14 प्रखंडों की 41 पंचायतों में संत रविदास विकास शिविर आयोजित किए गए। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का यथासंभव मौके पर ही निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शिविर से पूर्व विभिन्न योजनाओं से संबंधित 318 आवेदन प्राप्त हुए थे,जबकि शिविर के दौरान 690 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 1,008 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 711 आवेदन...