हाजीपुर, जुलाई 24 -- Hajipur News: समय सीमा के अंदर दाखिल खारिज, वाद का निष्पादन नहीं करने के आरोप में जिले के सात अंचलाधिकारी पर पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

जुर्माना राशि की सूचना डीएम के पत्र के अनुसार बिहार लोक सेवाओं के ऑनलाइन रिपोर्ट के समीक्षा में जिले के सात अंचलाधिकारी पर डीएम द्वारा पांच-पांच हजार का जुर्माना राशि का दंड दिया गया है।

जुर्माना लगाने का कारण जारी पत्र के अनुसार हाजीपुर,वैशाली, भगवानपुर, लालगंज, बिदुपुर, राघोपुर, पटेढी बेलसर के तत्कालीन सीओ पर जुर्माना लगाया गया है। भगवानपुर के सीओ द्वारा 1795 आवेदन,हाजीपुर के सीओ द्वारा 1852 आवेदन,लालगंज सीओ द्वारा 1176, वैशाली सीओ द्वारा 264, बिदुपुर सीओ द्वारा 1351, राघोपुर सीओ द्वारा 1192, पटेढी बेलसर सीओ द्वारा 356 दाखिल खारिज के आवेदन को समय सीमा के अंदर नि...