हाजीपुर, अक्टूबर 2 -- Hajipur News: स्थानीय बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 का आगाज हुआ। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 02 अक्टूबर से 05 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है,जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 2100 बालक-बालिका खिलाड़ी 22 खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Araria News: विभिन्न खेलों के जरिए स्कूली छात्र छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा।प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने वाले खिलाड़ी सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त क...