Hajipur News: जिला भर में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान
हाजीपुर, जुलाई 8 -- Hajipur News: पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर बुधवार को अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से संपूर्ण जिला क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों द्वारा वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान वाहन चालकों के कागजातों की सत्यापन, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान तथा अवैध वस्तुओं के परिवहन पर विशेष नजर रखा गया। अपराधियों की गतिविधियों पर नियंत्रण,विधि-व्यवस्था संधारण एवं आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निरंतर यह अभियान जारी रखने का पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पुलिस ने चलाया वाहन चेकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.