हाजीपुर, अगस्त 28 -- Hajipur News: राष्ट्रीय उच्च पथ और शहर के प्रमुख यातायात केंद्र रामाशीष चौक एवं आसपास के क्षेत्रों को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया।

अभियान की कार्रवाई अभियान के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अनधिकृत अतिक्रमण को हटाते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अवैध ठेला,वेंडर, गुमटी, खोईचा तथा सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत रूप से खड़े बसों एवं भारी वाहनों को हटाया गया।

संसाधनों का सहयोग दंडाधिकारियों और पुलिस बलों की हुई प्रतनियुक्ति नगर परिषद, हाजीपुर की टीम द्वारा जेसीबी, क्रेन, मजदूर एवं अन्य आवश्यक संसाधनों के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जब्त सामग्री एवं वाहनों को निर्धारित स्थल पर सु...