हाजीपुर, जुलाई 15 -- Hajipur News: गोरौल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन के ठहराव एवं अन्य सुविधाओं को लेकर जिला पार्षद सदस्य ने डीआरएम को एक ज्ञापन सौंपा है। जिला पार्षद रूबी कुमारी द्वारा दिये गये ज्ञापन में बताया गया है कि गोरौल रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री यात्रा करते हैं,लेकिन सुविधाओं का घोर अभाव है। इसलिये इस स्टेशन पर पेयजल, शौचालय, हाई माइन्स लाईट, पूछताछ काउंटर, अत्याधुनिक आरक्षण काउंटर, सुरक्षा को देखते हुए आरपीएफ एवं जीआरपी की तैनाती,साथ ही 13226 जयनगर पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव गोरौल से पटना जाने आने के लिये नई ट्रेन का ठहराव,अमृत भारत योजना के तहत गोरौल रेलवे स्टेशन का भी चयन सहित 18 मांगे मांगी गई हैं। शैलेन्द्र पांडेय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...