हाजीपुर, जुलाई 29 -- Hajipur News: वैशाली जिला परिषद के सभागार में सोमवार को जिला परिषद की साधारण बैठक आहूत की गई। अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू ने की। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों बारे में बताया।

बैठक में चर्चा के मुख्य बिंदु अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू ने कहा कि जिले के चहुमुखी विकास के लिए सभी जिला परिषद सदस्यों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। बैठक में मनरेगा,15 वीं वित्त आयोग, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल-जीवन-हरियाली मिशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। लंबित योजनाओं को समय-सीमा मे...