हाजीपुर, अगस्त 14 -- Hajipur News: हाजीपुर । संवाद सूत्र सावन की तीसरी सोमवारी को बाबा गरीबनाथ के दरबार में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार को आस्था सैलाब उमड़ पड़ा। हाजीपुर होते हुए कांवरियों का आज ऐसा रेला चला कि जाम ने भी उन्हें बेहाल किया। साथ ही बीती रात हुई बारिश के कारण कई जगह उन्हें जलजमाव वाले गंदे पानी से भी होकर गुजरना पड़ा। कुल मिलाकर जाम और जलजमाव की दुश्वारियों के बीच कांवर यात्रा पर निकले श्रद्धालु।

कांवर यात्रा का उत्सव भगवा परिधानों में सजे श्रद्धालु अद्भुत और रंग बिरंगे सजावटी कांवर के साथ मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीब स्थान मंदिर के लिए देर रात्रि तक प्रस्थान करते रहे। इस दौरान बोल बम, बोल बम, हर हर महादेव के वैदिक नारे से कांवर मार्ग गूंजता था। कई श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूम रहे थे तो कई कांवरिया दलों में शामिल महिला श्रद्धालु...