हाजीपुर, जुलाई 19 -- Hajipur News: स्थानीय जढ़ुआ बागटोला स्थिल कार्यालय में रविवार को ऑल इंडिया मैजिक साइंस सोसाइ‌टी का वार्षिक बैठक सह विचार गोष्टी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जादू‌गर आ.के.तिवारी,जादूगर चन्द्रशेखर उत्तर प्रदेश एवं जादूगर विपी वर्मा झारखण्ड के संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में आल इण्डिया मैजिक साइंस सोसाइटी के महासचिव डा.विनोद कुमार पटेल आये हुए जादूगर अतिथिओं का स्वागत किया।

बैठक का एजेंडा विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से बिहार में जादूगर स्केडमी खोलने और जादू कला के विकास के लिए वक्ताओं ने कई सुझाव दिए। जादू कला को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करने पर विचार-विमर्श किया गया। जादू को कला के श्रेणी का द‌र्जा देने की बिहार सरकार से मांग की गई। इस दौरान गोष्ठी में उपस्...