हाजीपुर, सितम्बर 24 -- Hajipur News: स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल प्रत्येक नागरिक का जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। इसी उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशन एवं सतत अनुश्रवण में जिले में "सेवा संकल्प अभियान" को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

अभियान की गतिविधियाँ अभियान के तहत नल-जल योजनाओं से संबंधित जलमीनार एवं जल टंकियों की सफाई के साथ-साथ उनकी प्रगति की ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित की जा रही है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार द्वारा उपलब्ध कराए गए 23 सितम्बर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, वैशाली (हाजीपुर) डिवीजन ने 1,011 जल टंकियों की प्रविष्टि के साथ पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले के लिए कुल 3,544 जल टंकियों की प्रविष्टि का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरुद्ध अब तक 1,011 टं...